Showing posts with label Hindi shayari. Show all posts
Showing posts with label Hindi shayari. Show all posts

Tuesday, May 21, 2019

Funny Shayari in Hindi

Bejhijhak muskuraye jo bhi gam hai,
Zindagi men tenashan kisako kam hai,
Achchha ya bura to keval bhram hai,
Zindagi ka nam hi kabhi khaushi kabhi gam hai! 

बेझिझक मुस्कुराये जो भी गम है,
जिंदगी में टेंशन किसको कम है,
अच्छा या बुरा तो केवल भ्रम है,
जिंदगी का नाम ही कभी ख़ुशी कभी गम है।

2 Line collection in hindi


मेरी रूह गुलाम हो गई है तेरे इश्क़ में शायद,
वरना यूँ छटपटाना मेरी आदत तो ना थी।



शर्म नहीं आती उदासी को जरा भी,
मुद्दतों से मेरे घर की महेमान बनी हुई है।



मैं शिकायत क्यों करूँ, ये तो क़िस्मत की बात है,
तेरी सोच में भी मैं नहीं, मुझे लफ्ज़ लफ्ज़ तू याद है।



काश.. बनाने वाले ने थोड़ी-सी होशियारी और दिखाई होती,
इंसान थोड़े कम और इंसानियत ज्यादा बनाई होती।



‪रोता वही है जिसने महसूस किया हो सच्चे रिश्ते को,
वरना मतलब के रिश्तें रखने वाले को तो कोई भी नही रूला सकता।

Monday, May 20, 2019

2 Line collection in hindi

बड़ी अजीब है ये मोहब्बत..
वरना अभी उम्र ही क्या थी शायरी करने की।



कोई तो आ के रुला दे कि हँस रहें हैं,
बहुत दिनों से ख़ुशी को तरस रहें हैं।



तेरा आधे मन से मुझको मिलने आना,
खुदा कसम मुझे पूरा तोड़ देता है।



‪धड़कनो मे बस्ते है कुछ लोग,
जबान पे नाम लाना जरूरी नही होता।



उसकी याद आयी है सांसो जरा अहिस्ता चलो,
धड़कनो से भी इबादत में खलल पड़ता है।

Sunday, May 19, 2019

2 Line collection in hindi


मुझे तलाश है उन रास्तों कि, जहां से कोई गुज़रा न हो,
सुना है.. वीरानों मे अक्सर, जिंदगी मिल जाती है।



मोहब्बत की शतरंज में वो बड़ा चालाक निकला,
दिल को मोहरा बना कर हमारी जिन्दगी छीन ली।



गलतफहमी की गुंजाईश नहीं सच्ची मोहब्बत में,
जहाँ किरदार हल्का हो, कहानी डूब ही जाती है।



जहाँ भी ज़िक्र हुआ सुकून का..
वहीँ तेरी बाहोँ की तलब लग जाती हैं।



बहुत से लोग कहते है मोहब्बत जान ले लेती है..
मोहब्बत जान नहीं लेती है बिछड़ने पर यादें अंदर से तोड़ जाती है।

Saturday, May 18, 2019

2 Line collection in hindi

एक चाहत थी.. तेरे साथ जीने की,
वरना, मोहब्बत तो किसी से भी हो सकती थी।



कोशिश हज़ार की के इसे रोक लूँ मगर,
ठहरी हुई घड़ी में भी.. ठहरा नहीं ये वक्त।



मुझको छोड़ने की वजह.. तो बता देते,
मुझसे नाराज थे या मुझ जैसे हजारों थे।



शायरी भी एक खेल है शतरंज का,
जिसमे लफ़्ज़ों के मोहरे मात दिया करते हैं एहसासों को।



कागज के बेजान परिंदे भी उड़ते है,
जनाब, बस डोर सही हाथ में होनी चाहिए।

Friday, May 17, 2019

2 Line collection in hindi


 मन ख्वाहिशों मे अटका रहा,
और ज़िन्दगी हमें जी कर चली गई।



 एक चेहरा पड़ा मिला.. रास्ते पर मुझे,
ज़रूर किरदार बदलते वक़्त गिरा होगा।



 तुम बहुत दिल-नशीन थे मगर..
जब से किसी और के हो गए हो.. ज़हर लगते हो।



जख्म ही देना था तो पूरा जिस्म तेरे हवाले था,
तूने जब भी वार किया तो सिर्फ दिल को ही ज़ख्मी किया।



मशहूर होने का शौक किसे है साहब,
हमे तो हमारे अपने ही ठीक से पहचान ले तो भी बहुत हैं।

Thursday, May 16, 2019

2 Line collection in hindi

मेरे ऐब गिनाने वाले,
तेरा ये ऐब मेरे हर ऐब से बडा है।



वो कहता है कि बता तेरा दर्द कैसे समझूँ,
मैंने कहा.. इश्क़ कर और कर के हार जा।



कोई भी हो हर ख़्वाब तो अच्छा नही होता,
बहुत ज्यादा प्यार भी अच्छा नहीं होता है।



बारूद के इक ढेर पे बैठी हुई दुनिया,
शोलों से हिफ़ाज़त का हुनर पूछ रही है।



 जलजले ऊँची इमारत को गिरा सकते हैं,
मैं तो बुनियाद हूँ मुझे कोई खौफ नहीं।

Wednesday, May 15, 2019

2 Line collection in hindi


वो मेरा वहम था कि मैँने उसे, अपना हम सफर समझा
वो चलता तो मेरे साथ था पर किसी और की तलाश मे।



फ़ासला भी ज़रूरी था.. चिराग़ रौशन करते वक़्त
ये तज़ुर्बा हासिल हुआ.. हाथ जल जाने के बाद।



जितने दिन तक जी गई, बस उतनी ही है जिन्दगी,
मिट्टी के गुल्लकों की कोई उम्र नहीं होती।



अभी तो साथ चलना है समंदर की मुसाफत में
किनारे पर ही देखेंगे किनारा कौन करता है।



मुर्शिद की याद आई है, सांसों ज़रा आहिस्ता चलो,
धड़कनों से भी इबादत में खलल पडता है।

Tuesday, May 14, 2019

2 Line collection in hindi

यूँ ना छोड़ जिंदगी की किताब को खुला,
बेवक्त की हवा ना जाने कौन सा पन्ना पलट दे।



जाने लोग मोहब्बत को क्या-क्या नाम देते हैं
हम तो तेरे नाम को ही मोहब्बत कहते हैं।



हम तुम बैठे ही नहीं, इक मुद्दत से संग,
यार गिलासों को कहीं, लग ना जाये ज़ंग।



सुनना चाहते है एक बार आवाज उनकी
मगर बात करने का बहाना भी तो नहीं आता मुझे।



ना आवाज हुई.. ना तमाशा हुआ,
बड़ी ख़ामोशी से टूट गया.. एक भरोसा जो तुझ पर था।

Monday, May 13, 2019

2 Line collection in hindi


ऐ-जिंदगी तू खेलती बहुत है खुशियों से,
हम भी इरादे के पक्के हैं मुस्कुराना नहीं छोडेंगे।



आँखों की झील से दो कतरे क्या निकल पड़े,
मेरे सारे दुश्मन एकदम खुशी से उछल पडे़।



जहाँ भी जिक्र हुआ सुकुन का,
वही मुझे तेरी बाहों कि तलब लग जाती हैं।



बंद लिफाफा था अब तो इश्तहार हो गयी,
मेरी मासूम सी मोहब्बत अखबार हो गयी।



कोन कैसा है, ये ही फ़िक्र रही तमाम उम्र
हम कैसे है, ये कभी भूल कर भी नही सोचा।

Sunday, May 12, 2019

2 Line collection in hindi

मुझसे बिछड़े अरसा बीता,
जाने अब वो किससे लड़ता होगा।



बच्चों को पैरों पर, खड़ा करना था,
पिता के घुटने, इसी में जवाब दे गये।



हम सादगी में झुक क्या गए,
लोगों ने समझा हमारा दौर ही खत्म हो गया।



मिल जाएंगे हमारी भी तारीफ करने वाले,
कोई हमारी मौत की अफवाह तो फैला दो।



अगर नए रिश्ते न बनें तो, मलाल मत करना,
पुराने टूट ना जायें बस, इतना ख्याल रखना।

Saturday, May 11, 2019

2 Line collection in hindi


प्यास तो मर कर भी नहीं बुझती ज़माने की,
मुर्दे भी जाते जाते गंगाजल का घूँट मांगते है।



तलब में शुमार इस कदर दीदार उनका,
सौ बार भी मिल जाये अधूरा लगता है।



तुम्हारा सिर्फ हवाओं पे शक़ गया होगा,
चिराग़ खुद भी तो जल-जल के थक गया होगा।



बड़ी तब्दीलिया लाया हूँ अपने आप मे लेकिन,
बस तुमको याद करने की वो आदत अब भी है।



नाम तेरा ऐसे लिख चुके है अपने वजूद पर,
कि तेरे नाम का भी कोई मिल जाए.. तो भी दिल धड़क जाता है।

Friday, May 3, 2019

2 Line collection in hindi


मुस्कुराते रहोगे तो दुनिया आपके क़दमों में होगी,
वरना आंसुओं को तो तो आँखें भी जगह नहीं देती।



कभी तो मेरे प्यार को समझ लो..
एक दिन तुम्हे क्या मै पूरी दुनिया को छोड जाउंगा।



तुने तो रुला के रख दिया ए-जिन्दगी​,
जा कर पूछ मेरी माँ से ​ कितने लाडले थे हम।



फिक्र है सब को खुद को सही साबित करने की,
जैसे ये जिन्दगी, जिन्दगी नही, कोई इल्जाम है!!



सौ बार मरना चाहा उनकी निगाहों में डूब के,
वो हर बार निगाहें झुका लेते हैं, मरने भी नहीं देते हैं।

Monday, March 25, 2019

Hindi Poems Poetry


बोये जाते हैं बेटे.. पर उग जाती हैं बेटियाँ,
खाद पानी बेटों को.. पर लहराती हैं बेटियां,
स्कूल जाते हैं बेटे.. पर पढ़ जाती हैं बेटियां,
मेहनत करते हैं बेटे.. पर अव्वल आती हैं बेटियां,
रुलाते हैं जब खूब बेटे.. तब हंसाती हैं बेटियां,
नाम करें न करें बेटे.. पर नाम कमाती हैं बेटियां,
जब दर्द देते बेटे.. तब मरहम लगाती बेटियां,
छोड़ जाते हैं जब बेटे.. तो काम आती हैं बेटियां,
आशा रहती है बेटों से.. पर पुर्ण करती हैं बेटियां,
हजारों फरमाइश से भरे हैं बेटे.. पर समय की नज़ाकत को समझती बेटियां,
बेटी को चांद जैसा मत बनाओ कि हर कोई घूर घूर कर देखे…
किंतु.. बेटी को सूरज जैसा बनाओ ताकि घूरने से पहले सब की नजर झुक जाये.

2 Line collection in hindi

एक दाना मोहब्बत का क्या बोया मैंने,
सारी फसल ही दर्द की काटनी पड़ी मुझे।



परदा तो होश वालों से किया जाता है हुज़ूर,
तुम बे-नक़ाब चले आओ हम तो नशे में हैं।



अंजान अगर हो तो गुज़र क्यूँ नहीं जाते,
पहचान रहे हो तो ठहर क्यूँ नहीं जाते।



मैं मर जाऊं तो रोना मत.. बस ज़रा सा,
मुस्कुरा दोगे तो मुझे सुकून मिल जाएगा।



एहसास ना रहे तो रिश्तों को तोड़ देना बेहतर है,
ताल्लुक़ जब तकल्लुफ़ बन जाए तो बोझ सा लगता है।

Sunday, March 24, 2019

Motivational Shayari In Hindi

मंजिल यूँ ही नहीं मिलती राही को,
जुनून सा दिल में जगाना पड़ता है,
पूछा चिड़िया से कि घोसला कैसे बनता है,
वो बोली कि तिनका तिनका उठाना पड़ता है। 

Manjil yuhi nahi milti rahi ko,
Junun sa dil mein jagana padta hai,
Puchha chidiya se ki ghosla kaise banta hai,
Wo boli ki tinka tinka uthana padta hai.

Hindi Poems Poetry

Jab tu banke humsafar mera sath deta hai,
Har mushkil safar asaan ho jata hain.
–
Khushnaseeb samajhta hu khud ko main,
Jab koi haseen khwab poora ho jata hai.
–
Raas nahi aata mujhe har wo lamha,
Jab kbhi bhi tu mujhse door ho jata hai.
–
Meri tanhai bhi mehaffil si nazar aati hai,
Jab tere sang bitaya pal yaad aa jata hai..
–
Roothna achha lgta hai bar bar mujhe tumse,
Manane me mujhpe tera pyaar baras jata hain.
–
Zindagi me har nazara rangeen ho jata hai,
Jab tere jaisa saathi zindagi ban jata hain.

2 Line collection in hindi


किस्सा नहीं बनना है मुझे तेरी मोहब्बत का,
सच्ची मोहब्बत है तो मुझे हिस्सा बना अपनी जिन्दगी का।



छोडो अब ये मुहोब्बत की बातें..
मिलावट की दुनियां में प्यार भी कुछ मिलावटी सा हैं।



आज तो झगडा होगा तुझसे ए खुदा,
मुश्किलें बढा दी तो सब्र भी बढा देता।



दर्द आँखों से निकला तो सबने बोला कायर है ये,
जब दर्द लफ़्ज़ों से निकला तो सब बोले शायर है ये।



न जाने किस तरह का इश्क कर रहे हैं हम,
जिसके हो नही सकते, उसी के हो रहे हैं हम।

Saturday, March 23, 2019

Hindi Poems Poetry

मौसम है बारिश का और याद तुम्हारी आती है,
बारिश के हर कतरे से आवाज़ तुम्हारी आती है,
बादल जब गरजते हैं, दिल की धड़कन बढ़ जाती है,
दिल की हर इक धड़कन से आवाज़ तुम्हारी आती है,
जब तेज हवायें चलती हैं तो जान हमारी जाती है,
मौसम है कातिल बारिश का और याद तुम्हारी आती है|

Mausam Hai Barish Ka Aur Yaad Tumhari Aati Hai,
Barish Ke Har Qatre Se Awaz Tumhari Aati Hai.
Badal Jab Garajte Hain, Dil Ki Dharkan Badh Jati Hai,
Dil Ki Har Ek Dharkan Se Awaz Tumhari Aati Hai.
Jab Tez Hawayein Chalti Hai To Jaan Hamari Jati Hai,
Mausam Hai Barish Ka Aur Yaad Tumhari Aati Hai.

2 Line collection in hindi

कभी आकर तो देख मेरे इस दिल की वीरानियाँ,
कितना हसीन घर था जो तेरे हाँथों उजड़ गया।



मुझे तेरा साथ.. जिंदगीभर नहीं चाहिये,
बल्कि जब तक तु साथ है.. तब तक जिंदगी चाहिये।



तुझे याद रखने के शौक में, मैंने खुद को भुला दिया,
मेरा नाम पूछा किसी ने जब, तेरा नाम मैंने बता दिया।



मोहब्बत अल्फाज़ो की मोहताज नहीं है मेरे दोस्त,
ये खुदा का नूर है जो किसी किसी पर बरसता है।



मोहब्बत की कश्ती में जरा सोच समझकर चढ़ना यारों,
जब चलती है तो किनारा और डुबती है तो सहारा नहीं मिलता।